मुसलमानों ने नमाज अदा कर मुल्क के लिए दुआ की

भोपाल, यशभारत।आज देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी इसे लेकर विशेष तैयारी की गई है। सुबह से ही मस्जिदों में भीड़ देखी गई। इस मौके पर हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा कर मुल्क के लिए दुआ की। भोपाल की मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद बिल्किस जहां सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा गई। ईदगाह में शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी, ताजुल मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब ने नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान मुल्क की सलामती, इंसाफ के कयाम और बीमारों की शिफा, फिलिस्तीनी भाइयों की हिफाजत, उनकी भूख-प्यास और हालात को लेकर दुआ मांगी गई। मोहब्बत वाली राह पर चलाने की दुआ शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने अमनो अमान और अच्छी बारिश के साथ ईद की नमाज का समापन किया। शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी और ताजुल मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब ने सूफियों, ऋ षि-मुनियों और बुजुर्गों की मोहब्बत वाली राह पर चलाने की दुआ मांगी। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-शांति और इंसाफ कायम होने, मुल्क की सरहदों और सलामती के दुश्मनों से हिफाजत, बीमारों को शिफा और परेशान हाल लोगों को राहत देने की इल्तिजा की गई। इसी तरह से दुश्मनों के नेस्तनाबूद होने और मजलूमों को सब्र और राहत देने, उलेमा-ए-इकराम, सूफियों, ऋ षियों और बुजुर्गों की तरह मोहब्बत और प्रेम से जीने की खता (तौफीक) फरमाने। मुल्क में अमन, इंसाफ और भाईचारा कायम रहे।







