मध्य प्रदेशराज्य
शातिर ठग गिरफ्तार : पुलिस को दे रहा था 5 साल से चकमा…नौकरी लगवाने के नाम पर की थी ठगी

ग्वालियर lग्वालियर में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है जिसक़े बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l घटना साल 2020 की है। आरोपी पिछले पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने वर्ष 2020 में शिकायत की थी कि कुछ साल पहले उसकी जान पहचान ऋषि पालीवाल से हुई थी। बातचीत हुई तो ऋषि ने बताया कि वह उसकी सरकारी जॉब लगवा देगा। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गई थी और इसके लिए तीन लाख रुपए उसे दे दिए थे। इसके बाद वह चक्कर काटती रही, लेकिन जॉब नहीं लगी। जॉब नहीं लगी तो उसने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी उसे टहलाता रहा।
काफी परेशान होने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी किराए के मकान में रहता था और वह मूल रूप से कैलारस का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाI







