जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मंडला: नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने आए तीन दोस्त डूबे, दर्दनाक मौत

मंडला, मध्य प्रदेश

मंडला, मध्य प्रदेश: मंडला जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। ये युवक नैनपुर तहसील के रामपुरी गांव से पिकनिक मनाने रामनगर आए थे।

जानकारी के अनुसार, नैनपुर के रामपुरी गांव से 8-9 युवक-युवतियों का एक समूह रामनगर किला देखने आया था। किला घूमने के बाद, वे किले के पास बह रही नर्मदा नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान, नवीन उइके (18) नदी में गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त, शिवम उइके (31) और राकेश उइके (24) भी नदी में कूद गए। हालांकि, पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों ही डूब गए।

उनके साथियों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व SDERF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम को सूचना दी। SDERF की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और कुछ ही घंटों के भीतर तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए।

SDERF कमांडेंट ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें तीन लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। टीम ने रामनगर पहुंचकर आधे घंटे के भीतर ही तीनों शवों को नर्मदा नदी से बाहर निकाल लिया।

मृतक तीनों युवक – शिवम उइके, राकेश उइके और नवीन उइके – नैनपुर तहसील के ग्राम रामपुरी, बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के निवासी थे। यह दुखद घटना पिकनिक मनाने आए दोस्तों के समूह में मातम का माहौल छोड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button