जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सीवर लाइन डालने के लिए खोद दी सडक़ 

सीवर लाइन डालने के लिए खोद दी सडक़ 

  जबलपुर यश भारत। उपनगरीय क्षेत्र गढा के गंगानगर स्थित सदानंद कॉलोनी के निवासी इन दिनों खासी परेशानी उठाने के लिए विवश है। यहां के रहवासियों का कहना है कि कुछ समय पूर्व सीवर लाइन डालने के नाम पर कॉलोनी की सडक़ों को खो दिया गया और अब यही खुदी हुई सडक़े कॉलोनी वासियों की परेशानी का सबब बन गई है। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद भी ना तो खोदे गए गड्ढे को भरा और ना ही सडक़ में डबलू बीएम तक का काम कराया गया। 
जिसके कारण स्थिति यह बन गई है कि लोगों का अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा नहीं है कि यहां के वाशिंदो मैं संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित न कराया हो लेकिन लोगों की समस्या से जिम्मेदारों का कोई लेना देना नहीं है कॉलोनीवासियों को उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। मजबूरी में लोग अब तो अपने यहां घर के आसपास मौजूद गड्ढो को खुद ही भरने लगे हैं। पुरुष तो सुबह अपने-अपने अपने काम पर निकल जाते हैं लेकिन मजबूर महिलाएं समय निकालकर आसपास की मिट्टी पत्थर एकत्र कर गड्ढो को भर रही हैं जो व्यवस्था के लिए शर्मनाक ही कहा जा सकता है। लोगों को सीवर लाइन की सुविधा कब मिलेगी यह तो निश्चित नहीं है लेकिन इस काम के नाम पर शहर भर में  परेशानी जरूर बांटी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button