नर्स को ऑटो चलाने वाले से हुआ प्यार, देर रात की मुलाकात, फिर चौराहे में मिली दोनों की लाश

मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेमी जोड़े एक न हो सके तो दोनों ने मौत चुन ली। दोनों ने रात में मुलाकात की, इसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है।दरअसल, 29 मई की रात साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली चौराहे पर प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक-युवती अचेत अवस्था में पड़े हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए भेज दिया।इंदौर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, “युवती की गई थी। वहीं आज सुबह युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक कपिल की उम्र 25 वर्ष है और युवती 20 साल की है। बताया जा र अहा है कि युवक ऑटो ड्राइवर और मृतिका नर्स थी। देर रात दोनों ने मुलाकात की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया। सबसे पहले इसकी जानकारी मृतक के भाई को लगी थी। उसके बाद पूरे मामले में खुलासा हुआ। परिजनों के कथन दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।”






