जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पाटन के मढपिपरिया गांव में महिला की हत्या चार घायल बीती रात पुरानी रंजिश पर खूनी वारदात

Woman murdered in Madhpipariya village of Patan, four injured, bloody incident over old rivalry last night

पाटन के मढपिपरिया गांव में महिला की हत्या चार घायल

बीती रात पुरानी रंजिश पर खूनी वारदात

जबलपुर यश भारत। पाटन थाना क्षेत्र के मढपिपरिया गांव में बीती रात करीब 10:00 बजे पुरानी रंजिश में हुए विवाद के चलते एक महिला की हत्या से सनसनी व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और प्रारंभिक जांच पड़ताल में लग गई थी। थाना प्रभारी पाटन गोपेंद्र सिंह राजपूत से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले दुर्गेश लोधी का गांव के ही दशरथ लोधी के परिवार से कुछ विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दशरथ दुर्गेश के परिवार से रंजिश रखता था। बीती रात दशरथ और उसके साथियों ने दुर्गेश और उसके परिवार के लोगों पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया गांव में अफरा तफरी मच गई और विवाद होते देख दुर्गेश लोधी के परिवार की महिला प्रीतिबाई लोधी बीच बचाव करने पहुंची तो किसी हमलावर ने प्रीति के सिर पर ही डंडे से भरपूर वार कर दिया। हमले होते ही प्रीति के सर से खून बहने लगा और वह वहीं गिर पड़ी। कुछ देर बाद ही प्रीति की मौत हो गई। आनन फानन में घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच पड़ताल के उपरांत प्रीति के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत पीएम के लिए रवाना कर दिया। बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से दुर्गेश लोधी की शिकायत पर पुलिस ने दशरथ लोधी और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीती रात हुई इस घटना के बाद से गांव में सनसनी के साथ ही दहशत का माहौल भी निर्मित रहा और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

6 माह पहले भी हुआ था विवाद

पाटन पुलिस की माने तो करीब 6 महीने पहले दशरथ लोधी और दुर्गेश के बीच उधारी के कुछ पैसों को लेकर विवाद हुआ था उसी समय से दशरथ मन ही मन दुर्गेश के परिवार से रंजिश रखता था। बीती रात जब दुर्गेश के परिवार के लोग कहीं जा रहे थे तभी रास्ते में दशरथ और उसके साथियों ने लाठी डंडा से हमला बोल दिया और बीच बचाव करने पहुंची महिला प्रीति की जान चली गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों में से कोई अभी पुलिस के हाथ लगा या नहीं इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

गांव मैं चल रहा था लग्न समारोह

सूत्रों की माने तो जिस समय यह घटना सामने आई इस समय गांव में एक लग्न समारोह चल रहा था जिसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल थे तभी दशरथ लोधी ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी इसके बाद दुर्गेश उन्हें समझाने गया था तभी दशरथ और उसके साथियों ने उसे पर हमला बोल दिया इसके बाद दुर्गेश के परिवार के लोग भी आ गए और बीच बचाव में महिला की जान चली गई बताया जाता है कि इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button