जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डुमना एयरपोर्ट के पास घूमता मिला बंग्लादेशी, खमरिया पुलिस ने हिरासत में लिया की जा रही है पूछताछ

यश भारत जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को बांग्लादेशी रोहांगिया बताने लगा। इसके बाद उसे पड़कर थाने ले जाया गया जहां देर रात तक पूछताछ जारी रही।

खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी तोपो ने बताया कि डुमना चौकी पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। उसके पैरों के नाखून में नाखून पॉलिश लगी हुई थी। गतिविधियां संदिग्ध होने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में खुद का नाम बांग्लादेश निवासी रहमत अली बताया। पुलिस टीम ने जब उसे बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का नाम व अन्य जानकारियां पूछी तो वह बांग्लादेश के संबंध में समस्त जानकारियां देता गया। उसने कबूल किया कि वह रोहांगिया है और आठवीं तक उसने पढ़ाई की है। वह यहां कैसे पहुंचा पुलिस जांच कर इसका पता लग रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button