भोपाल

तत्कालीन उप पंजीयक ने पहुंचाई राजस्व की हानि, ईओडब्यू ने किया प्रकरण दर्ज 

तत्कालीन उप पंजीयक ने पहुंचाई राजस्व की हानि, ईओडब्यू ने किया प्रकरण दर्ज
भोपाल यशभारत। भिंड जिले स्थित लहार के उप पंजीयक मनोज सिहारे पर आर्थिक अपराध प्राकेष्ठ द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। सिहारे व अन्य द्वररा विक्रय पत्रें के मुद्रां एवं पंजीयन शुल्क की वसूली में अनियमितता कर शासन को 845,309 रुपए की राजस्व हानि पहुंचाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुशवाह निवासी लहार द्वारा मनोज सिहारे उप पंजीयक लहार के विरुद्ध फर्जी रजिस्ट्रियां कर भ्रष्टाचार कर शासन को राजस्व हानि कारित करने की शिकायत ईओडब्ल्यू में की गई थी। जांच में पाया गया कि तत्कालीन उप पंजीयक मनोज सिहारे द्वारा अपनी लहार पदस्थापना के दौरान संपादित विक्रय पत्रों में से शिकायत में उल्लेखित 07 विक्रय पत्रों के मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क में जानबूझकर कम वसूली की गई। जिससे शासन को कुल 845309 रुपए की राजस्व हानि हुई। साथ ही उप पंजीयक के द्वारा तहसील लहार को नगर पालिका परिषद लहार घोषित होने की जानकारी होने के बावजूद भी उपरोक्त दस्तावेजों पर प्रचलित प्रावधान लागू न करने एवं मूल दस्तावेजों को कलेक्टर ऑफ स्टाम्प को न भेजकर तथा कुछ आवासीय एवं व्यावसायिक भूखण्डों को कृषि भूमि दर्शाकर पंजीयन किया गया। उक्त रजिस्ट्रियों के संबंध में पंजीयन विभाग जिला पंजीयक भिंड के द्वारा भी उप पंजीयक मनोज सिहारे के विरूद्ध पंजीयन शुल्क चोरी के आरोपों को प्रमाणित पाया गया है। मप शासन को हुई आर्थिक हानि एवं कार्यों में हुई घोर अनियमितता पर उप पंजीयक लहार सिहारे एवं क्रेतागण मदन मोहन शर्मा, उषा विश्वकर्मा, किरन वर्मा, मंगला वर्मा, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, फराह अली, अनीता परिहार व सेवा प्रदाता रोहित सक्सेना, सीमा कुशवाह एवं अमर सिंह नरवरिया के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए जाने से उक्त आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने व दस्तावेजों में हेरफेर करने का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button