देश

कटनी पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, राहुल गांधी के जबलपुर प्रवास की तैयारियों में जुटने के निर्देश

कटनी, यशभारत। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कटनी पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया। माधवनगर के सिंधु भवन में इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है। पटवारी ने संगठन की मजबूती के लिए जहां पार्टी के नए मॉडल के अनुसार टिप्स दिए वहीं उन्होंने 31 मई को राहुल गांधी के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान भी किया।

जीतू पटवारी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव रणवीर सिंह लोचव भी कटनी पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर 3 बजे उमरिया मार्ग से कटनी पहुंचे तथा सिंधु भवन माधवनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। बैठक में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन व नगर निगम पार्षदों सभी विभाग व प्रकोष्ठों मंडल सेक्टर अध्यक्षों की मौजूदगी रही। इसके पहले माधवनगर में पहली बार आयोजित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु सिंधु भवन कार्यक्रम स्थल हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए थे। सम्मेलन में प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, पदमा शुक्ला, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शहर कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला सेवा दल प्रभारी विवेक पांडे गोल्डन इंटक परिषद अध्यक्ष बीएम तिवारी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, कल्लू दास बैरागी, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश सोनी, गुड्डू द्विवेदी, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शरद द्विवेदी अभय खरे प्रिंस सिंह, माधुरी जैन,माया चौधरी, संजय खरे, अमित गर्ग, महेंद्र जैन, पंकज गौतम, अभय खरे, गुल्लू मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।Screenshot 20250527 174421 WhatsApp2

Screenshot 20250527 174310 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button