भोपाल

एमपी सराफा एसोसिएशन की भोपाल में बैठक:प्रदेश पदाधिकारियों का चयन 

एमपी सराफा एसोसिएशन की भोपाल में बैठक:प्रदेश पदाधिकारियों का चयन
– भरगट संरक्षक-सराफ अध्यक्ष बने
भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की पक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मौजूदा कार्यकारिणी को ही आगे भी दायित्व सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। कोर कमेटी के सभी सदस्यों में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को चुना गया। मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक झमक भरगट रतलाम, प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर, प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) भोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा घुंघरू इंदौर, प्रदेश सहसचिव नरेंद्र रोड़ा विदिशा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र सोनी उज्जैन को सर्वसम्मति को पुन: चयन किया गया है। भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील धनवानी, विजय वर्मा, आनंद सोनी, रितेश अग्रवाल, सुमंत सोनी, राजेश सोनी, योगेश सोनी, विनीत सिंघल, विक्रम सोनी सागर, राजकुमार सराफ विदिशा आदि ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। नवचयनित पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button