जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नये अध्यक्ष नये तेवर, भाजपा में अब संगठन में आसान नहीं रहेगी नियुक्ति काम करने वालों को ही मिलेगी जगह

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कार्यभार संभालने के बाद से ही एक्टिव मोड पर हैं और खासकर संगठन को लेकर। इसके लिए वे ना केवल संभागीय दौरा कर रहे हैं बल्कि राजधानी में अलग-अलग बैठक कर पार्टी के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के वर्तमान पदाधिकारी से भी रूबरू होकर न केवल समीक्षा कर रहे हैं बल्कि भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर भी उनका फोकस है। अभी तक वे महाकौशल सहित मालवा ग्वालियर और चंबल संभाग का दौरा कर चुके हैं। इसके साथ ही गत दिवस उन्होंने भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें संबोधित भी किया और कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। उनके योजना पार्टी के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठो की अलग-अलग बैठक लेकर अब तक उनके द्वारा किए गए कार्यों की न केवल समीक्षा करने की है बल्कि भविष्य में किस तरह की काम करना है और जमीनी हकीकत पर भी उनका फोकस है। पार्टी सूत्रों की मांने तो उनकी यह पहल भविष्य में संगठन में होने वाली नियुक्तियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसलिए अब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नगर हो जिला हो या की प्रदेश कार्यकारिणी सभी में उन्ही कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा जिनका परफॉर्मेंस अच्छा है। नई नियुक्तियों के पहले श्री खंडेलवाल उसे प्रक्रिया पर ब्रेक लगाने के पक्षधर नजर आ रहे हैं जिसके जरिए पहली पायदान पर खड़ा कार्यकर्ता भी कोडिंग फ्लेक्स और बैनरों में अपनी बड़ी-बड़ी फोटो लगवाकर संगठन में स्थान पाने की जुगत भिडाते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी पार्टी का कम और अपनी चर्चाएं ज्यादा करते हैं। ऐसे लोगों को श्रीखंडी वालों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बैनर पोस्टर में बड़ी फोटो लगाकर या सोशल मीडिया पर खुद के लिए एक्टिव रहकर संगठन में स्थान पाना गारंटी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अच्छा काम करने वालों को संगठन में स्थान तो मिलेगा ही और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। लेकिन क्राइटेरिया परफॉर्मेंस ही रहेगा। श्री खंडेलवाल ने युवा मोर्चा की बैठक में सोशल मीडिया पर दिखने के कायदे भी समझाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया में अपना कम सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की बात ज्यादा की जानी चाहिए। ऐसी प्रयास करनी चाहिए कि सोशल मीडिया पार्टी सरकार और आम जनता के बीच सेतु बने। ना कि खुद के प्रचार का माध्यम।

आचरण पर विशेष जोर

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में सामने आई कुछ ऐसी घटनाएं जिनम भाजपा कार्यकर्ताओं पर कदाचरण के आरोप लगे उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं को खासकर नौजवानों को अपने आचरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि आप पार्टी का चेहरा है हाथ से पार्टी की पहचान होती है। यदि समाज में आपकी प्रतिष्ठा होगी तो पार्टी की भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसलिए इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप जब जनता के बीच जाते हैं तो आपका आचार विचार व्यवहार और बर्ताव कैसा होता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है।

01 19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button