कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश
ब्रेकिंग : इंडिया गठबंधन ने खजुराहो से बदला उम्मीदवार

खजुराहो / कटनी। इंडिया गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट मिली है, जिस पर पार्टी की ओर से डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया गया था. हालांकि, अब सपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। मनोज यादव का टिकट काटते हुए अब पूर्व विधायक मीरा दीपक को उम्मीदवार बनाया है।
इसी के साथ, डॉ. मनोज यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. मालूम हो, खजुराहो सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा हैं, जिनके सामने मीरा दीपक चुनावी मैदान में उतरी हैं. बता दें, मनोज यादव ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं. उस दौरान बीजेपी की सुष्मा स्वराज के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।







