डीबी मॉल से लेकर शौर्य स्मारक तक निकाली तिरंगा यात्रा, महिलाओं का किया सम्मान

डीबी मॉल से लेकर शौर्य स्मारक तक निकाली तिरंगा यात्रा, महिलाओं का किया सम्मान
भोपाल, यशभारत। आपरेशन सिंदूर की सपफलता को लेकर
सेना एवं महिलाओं के सम्मान में भारत शक्ति यात्रा का आयोजन मंगलवार को किया गया। डीबी मॉल से लेकर शौर्य स्मारक तक यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में सैकडों की संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सेना परिवार से जुडी महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत भक्ति यात्रा में शामिल होने का मौका मिला है।
पिछले दिनों स भारत में क्या हुआ है यह सभी को पता है। भारतीय सेना के सभी अंग सीमा सुरक्षा बलों का धन्यवाद देता हूं। कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई। इस दौरान महिलाओं की कुशलता को देश ने देखा यह हमारे लिए गर्व की बात है। आपरेशन सिंदूर के तहत भारी पैगाम पाकिस्तान को मिला है। पाकिस्तान में छुपकर भारत की शक्ति को कमजोर करने की कोशिश की गई। भारत अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है।
पाकिस्तान नियुक्लियर होने के बाद भी भारत ने अपनी शक्ति और एकता दिखा दी। सिंह ने कहा कि हमारे पीएम ने कहा कि पानी और खून साथ ही चलेगा। शौर्य स्मारक के पास यात्रा का समापन किया गया।
यशभारत से चर्चा करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि बहुत अच्छी तरह से कार्यक्रम हुआ है जिस भाव से कार्यक्रम किया गया वह पसंद आया। मुझे फक्र है कि भोपाल की जनता सेना का सम्मान करती है।







