फ्लैट की गैलरी से चल रहा था क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा पांच सटोरिया गिरफ्तार

जबलपुर यशभारत। ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में लिप्त सटोरियों के खिलाफ लगातार क्राइम ब्रांच और पुलिस के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत विगत रात्रि ग्वारीघाट क्षेत्र में पुलिस में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में लिफ्ट पांच तक पुरिया को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गौरीघाट थाना प्रभारी
सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि विगत रात्रि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि वीएमडब्ल्यू आफिस के सामने स्थित अपार्टमेंट के फ्लेट नम्बर 604 की गैलरी में कुछ लोग मोबाइल लेपटॉप से इंटरनेट का प्रयोग कर अवैध रूप से क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई अपार्टमंेट में ऊपर जाने के रास्ते में छटवे मंजिल फ्लेट नम्बर 604 के सामने देखा कुछ व्यक्ति कमरे के बाहर बैठकर आपस में मोबाइल और लेपटाप से कुछ काम कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे और फ्लेट नम्बर 604 के अंदर चले गये फ्लेट नम्बर 604 के अंदर जाकर देखे 5 व्यक्ति एक टीव्ही स्क्रीन में चल रहा आईपीएल क्रिकेट मैच देख रहा था तथा अपने पास 2 लेपटाप (लेनेवो एवं वन प्लस कम्पनी), विभिन्न कम्पनियों के 12 नग मोबाइल, 9 डेबिड कार्ड, 2 मोडेम, 1 हेड फोन, 1 राउटर, 3 सिम कार्ड, 1 पावर बैंक रखे मिला। लेपटाप एवं मोबाइलों केा चैक करने पर कई सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के द्वारा मोबाइल पर आनलाईन ट्रांजेक्शन तथा विभिन्न व्हाटसएप चैट जिनमें सट्टा खिलाने के एवज में पैसे दिये जाने की चेटिंग है, मिला। नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम लक्की सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कीरूबुरू प्रोसपोक्टिंग तपकोटा पश्चिम सिंह भूम थाना गुलपुरी जिला जमसेदपुर झारखण्ड , मनोज कुमार रेड्डी उम्र 26 वर्ष निवासी बालाजी नगर खुर्शीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, पिं्रस जैयसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी शहीद भगवत सिंह मार्ग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, जगप्रीत उर्फ जस्सी उम्र 24 वर्ष निवासी रामनगर भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ , विवेकानंद शास्त्री उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 16 नजदीक सन राईस स्कूल सुंदर बिहार कालोनी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ बताये, आरोपी विवेक शास्त्री से मिला मोबाईल सुजीत नाम के व्यक्ति का होना पाया गया , उपरोक्त समस्त सामग्री से पांचों व्यक्तियों के द्वारा संगठित रूप से पहचान छिपाकर अवैध सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 1 टीव्ही , 2 लेपटाप (लेनेवो एवं वन प्लस कम्पनी), विभिन्न कम्पनियों के 12 नग मोबाइल, 9 डेबिड कार्ड, 2 मोडेम, 1 हेड फोन, 1 राउटर, 3 सिम कार्ड, 1 पावर बैंक जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 112(2) बीएनएस एवं 66 सी सूचना प्रौधौगिकी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।







