जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिम ट्रेनर ने नाबालिग से की मारपीट सर में गंभीर चोट

जबलपुर यश भारत। गोरखपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक जिम में ट्रेनर के द्वारा एक नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में नाबालिग के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर दूसरी तरफ घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घायल के बयान लेने अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हाथी ताल कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र शर्मा का 16 साल का बेटा अक्षत शर्मा 30 अप्रैल को बंदरिया तिराहा के समीप स्थित जिम में गया हुआ था जहां पर किसी बात को लेकर उसकी जिम ट्रेनर कुलदीप भाट से कहां सुनी हो गई और कुलदीप गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध किया तो कुलदीप ने किसी धारदार वस्तु से अक्षत पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है और उसे उपचार के लिए आगा चौक के समीप एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है परिजनों के द्वारा सूचना देने के बाद गोरखपुर थाने में पदस्थ एस आई चौबे गुरुवार की शाम को बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे थे उन्होंने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद कुलदीप पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। इधर इस संबंध में जब थाना प्रभारी नितिन कमल से बात की गई तो उनका भी यही कहना था कि घायल के बयान होने के बाद जो भी कार्यवाही उचित होगी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button