जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
बाइक सवार बदमाशों ने चार बच्चों का किया अपहरण : पुलिस ने जंगल के अंदर से बच्चों को किया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

रीवा lमध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में चार बच्चों के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गईl बाइक पर सवार कुछ युवक गांव में आए और बच्चों को खेलते समय अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए. इस घटना से बच्चों के परिजनों में घबराहट फैल गई, और पूरी गांव में हड़कंप मच गयाl
जैसे ही परिजनों को बच्चों के अपहरण का पता चला, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने सक्रिय होते हुए एसपी विवेक सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कियाl
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पास के जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया. लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी तलाश के बाद पुलिस ने बच्चों को जंगल के करीब ढाई किलोमीटर अंदर से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैl







