जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
गर्भवती महिला के परिजनों से एम्बुलेंस धुलवाना चालक को महंगा पड़ गया : CMHO ने चालक को निलंबित करने के लिये लिखा पत्र

सतना lमध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन में यहां गर्भवती महिला के परिजनों से एम्बुलेंस धुलवाना चालक को महंगा पड़ गया मामला प्रकाश में आने के बाद CMHO ने मामले को संज्ञान लेकर चालक को निलंबित करने के लिये पत्र लिखा है इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिये वेंडर को भी नोटिस जारी किया है ।
गौरतलब हो कि मैहर के सिविल अस्पताल अमरपाटन में पगरा निवासी आदिवासी परिवर की महिला की डिलिवरी 108 वाहन में हो गयी थी जिसके बाद उसको अस्पताल में एडमिट करवाया गया और परिजनों से 108 वाहन को धुलवाया गया था इस मानवता को शर्मसार करने वाली घटना तो लेकर बाद मे अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की है।
जिला स्वास्थ अधिकारी ने एम्बुलेंस चालक और अटेंडर को पद से पृथक करते हुए राज्य शासन स्तर से अनुबंधित संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है







