WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, सामाजिक एकता का संदेश

सामाजिक संगठनों का सहयोग और भंडारे का आयोजन

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, सामाजिक एकता का संदेश

सामाजिक संगठनों का सहयोग और भंडारे का आयोजन

जबलपुर, यश भारत। संत शिरोमणि रविदास जी की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। भानतालिया से ग्वारीघाट तक निकली इस शोभा यात्रा में सैकड़ों सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। बुधवार को दोपहर 2 बजे भानतालिया से शुरू हुई यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर ग्वारीघाट पहुंची। यात्रा में संत रविदास जी की झांकियों के साथ ही भक्ति गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा और समर्पण की भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। भव्य शोभा यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button