ईओडब्लयू की कार्यवाहीः मनरेगा लेखा अधिकारी 15 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा

जबलपुर-उज्जैन यशभारत।आर्थि अन्वेषण ब्यूरों ने मनरेगा लेखा अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा है।
जनपद आलोट जिला रतलाम के सहायक लेखा अधिकारी (मनरेगा ) मनीष ललावत उम्र 50 साल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाँथो पकड़ा
उज्जैन यूनिट द्वारा आलोट जनपद पंचायत जिला रतलाम के सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा मनीष ललावत को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है आरोपी द्वारा उक्त रिश्वत की माँग फरियादी सत्यनारायण बोड़ाना सरपंच ग्राम लोनी जनपद पंचायत आलोट से नंदन फलोद्यान योजना के दो लाख रुपये के बिल को भुगतान किये जाने के एवज में 8: कमीशन के रूप में की गई थी । उक्त कार्यही डीएसपी अमित वट्टी के नेतृत्व में की गई
। टीम में डीएसपी अजय कैथवास , डीएसपी संदीप निगवाल ,निरीक्षक रीमा यादव , एसआई अर्जुन मालवीय , एएसआई अशोक राव , प्रधान आरक्षक मोहन पाल , संतोष शर्मा , मनोज , गौरव जोशी, विशाल बादल , बवदेज चंद्रशेखर शामिल है ।







