जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
रघुराज एमआर बने प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी: विवेक कुमार पोरवाल सहकारिता के सचिव बनाए गए

जबलपुर यश भारत। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने रघुराज एमआर को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर एवं पदेन सचिव बनाया है। इसके साथ ही विवेक कुमार पोरवाल जो अब तक प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे उन्हें सहकारिता विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है । इसी तरह प्रमुख सचिव सहकारिता के सी गुप्ता को प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
