इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार: महिला बोली- आप बहुत क्यूट, नजर न लग जाए…

भोपाल के करोंद में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार के दौरान भोपाल की एक महिला ने उनसे कहा- आप बहुत क्यूट हैं, आपकी नजर न लग जाए। ऐसा लगता है बार-बार आपकी नजर उतारूं। धीरेंद्र शास्त्री ने भी मुस्कुराते हुए महिला से धन्यवाद कहा। इससे पहले दरबार शुरू करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कलियुग में धर्म विरोधियों के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा मारने के लिए ही बागेश्वर बालाजी का दरबार लगता है। यही कलियुग में हनुमान जी के चरणों का प्रताप है। जो कहते थे दिव्य शक्तिया नहीं होती ये सब कपोल कल्पना है, उनकी ठठरी बंध गई।

उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, मैं भी इंसान हूं। आपकी तरह साधारण इंसान हूं। कुछ नहीं कर सकता पर्चे से चमत्कार नहीं होता। जो होता है वो भगवान बालाजी की कृपा से चमत्कार होता है। बालाजी महाराज बड़े कृपालु हैं, जो भी नियम का पालन करेगा। उनकी मन की कामना पूरी होगी। अंधविश्वास पर भरोसा नहीं करें। जो देखा-पूछा और जो पर्चे पर लिखा है उसे ही सत्य मानें। जिनकी अर्जी लगे उन्हें मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का त्याग करना होगा। एक दो महीने में पेशी के लिए बागेश्वर धाम आना होगा।

WhatsApp Image 2023 09 28 at 13.46.52 6

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App