देश

नगर निगम परिषद की बैठक शुरू, आउटसोर्स मुद्दे पर चर्चा, अवैध वसूली के आरोपों पर गर्माया सदन, सदन में विधायक भी मौजूद

कटनी, यशभारत। नगर निगम परिषद की बैठक शुरू हो गई है। डेढ़ माह के अंतराल में दूसरी बार आयोजित बैठक में पार्षदों ने आउटसोर्स का मुद्दा फिर उठाया। बैठक में विधायक संदीप जायसवाल, मेयर प्रीति सूरी मौजूद हैं।

परिषद में बैठक के दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने पूछा ये अपर डिपर क्या है.. 1करोड़ 96 लाख में क्या खरीदा गया है। इस प्रश्न के बाद स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। वो विधायक के द्वारा पूछे गए सवाल जबाब देने में अटकने लगे। इस पर अन्य पार्षदों ने भी सवाल दागे, क्या इस करोड़ो की खरीदी में परिषद अनुमति ली गई ? विधायक संदीप जायसवाल ने पूछा की जब आपको मालूम ही नही है कि किस सामग्री की खरीदी की गई है तो फिर कैसे बिल का भुगतान कर दिया गया। अधिकारी क्यों इसका जबाब नही दे पा रहे जबकि उन्ही के द्वारा खरीदी और बिलो का भुगतान किया गया है।

पार्षद मिथलेश जैन ने शहर में फैले अतिक्रमण को लेकर तीखे सवाल किए। श्री जैन ने अतिक्रमण अधिकारी शेलेन्द्र प्यासी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे शहर से बेजा अतिक्रमण के नाम पर बसूली की जा रही हैं। अवैध निर्माणों पर कोई कार्यवाही नही हो रही। पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है।आउटसोर्स के मुद्दे पर जमकर बहस हुई मिथलेश जैन ने पूछा सेटमैप को ठेका दिया इस पर परिषद की अनुमति नही ली गई। आउटसोर्स कर्मचारियों के सबंध में निगम क्या निर्णय कर रहा ये आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है।उन्होंने कचरा संग्रहन कंपनी MSW पर भी सवाल लिए और साफ कहा इनके अनाप शनाप बिलो का भुगतान किया जा रहा है ।जबकि कंपनी कचरे की जगह मलवे का परिवहन कर रही है। पार्षद राजेश भास्कर ने शहर की स्टीट लाइट व्यवस्था पर सवाल उठाए।उन्होंने LED लाइट और इनके बिलो के भुगतान के सबन्ध में प्रश्नों पर प्रश्न छोड़े जिनका विभागीय अधिकारी गोलमोल जबाब देते रहे।निगम कार्यालय में जो सामग्री है ही नही उसके बिलो का कैसे भुगतान हो रहा है। नगर निगम में भ्र्ष्टाचार जमकर पनप रहा है। ठेकेदारी प्रथा पूरे निगम में हावी हैं

बैठक  की शुरुआत में अवैध निर्माण के मुद्दे पर पार्षद मिथलेश जैन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही हैं। जनता की शिकायतो का निराकरण नही किया जा रहा। पार्षद राजेश भास्कर और मौसूफ अहमद बिट्टू ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सदन में चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि 6 दिसम्बर की बैठक में महापौर और निगमायुक्त के अवकाश में रहने के कारण एजेंडे पर चर्चा नहीं हो सकी थी। अब आज ये महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही हैं। बैठक में फिर से उन्हीं एजेंडे पर चर्चा की जा रही है जिन्हें पिछली बैठक में शामिल किया गया था। बैठक में जगन्नाथ-घंटाघर मार्ग पर हंगामें की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। जगन्नाथ घंटाघर मार्ग निर्माण को लेकर कई तरह की चुनौती और विसंगतियां हैं। हालांकि इस बैठक में जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क को लेकर बैठक में पॉजिटिव निर्णय हो सकता है। इसके साथ अवैध निर्माण, अनुमति विपरीत निर्माण व अतिक्रमण का मामला भी गर्म हैं। बैठक में खरीदी, सीवर कार्य, महत्वपूर्ण पत्र व्यवहार को परिशिष्ट में शामिल किया गया है।

ये पार्षद अनुपस्थित

आज की बैठक में जो पार्षद अनुपस्थित रहे, उनने राजकुमारी जैन, सुमन माखीजा,नीतू रजक,सुनीता,कमलेश चौधरी,अजरा शाहीन, फातिमा आफ़ताब शामिल है।

इन पार्षदों के प्रश्न शामिल

एजेंडे के मुताबिक़ सम्मिलन की बैठक में पांच पार्षदों के प्रश्नों को शामिल किया गया है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन के द्वारा दो प्रश्न लगाए गए हैं। राजेश भास्कर के तीन प्रश्नों को शामिल किया गया है। विनोद लाला यादव के दो प्रश्न भी लगे हैं। इसके साथ-साथ सचिन बहरे, रेखा संजय तिवारी और ओमप्रकाश सोनी के भी प्रश्नों को शामिल किया गया है।

दो प्रस्तावों का मार्ग प्रशस्त

जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन, योजना क्रमांक 6 नगर सुधार न्यास के अंतर्गत झिंझरी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स में दुकान/ हाल की नीलामी के संबंध का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। जिसकी जानकारी भी पार्षदों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ दी जा चुकी है। इन प्रस्तावों पर एमआईसी में भी चर्चा हो चुकी है और निर्णय भी हो चुका है।

एजेंडे में ऐसे है कुछ सवाल..

• अवैध निर्माण, बिना अनुमति निर्माण एवं अनुमति विपरीत निर्माण व अतिक्रमण मामले में जारी नोटिस के संबध में
• स्वास्थ्य स्टोर एवं मुख्य स्टोर द्वारा कय की गयी समस्त खरीदी के संबंध में
• सामान्य प्रशासन विभाग की समिति के सम्मिलन और लिये गये निर्णयों का कियान्वन,
•सडक प्रकाश की व्यवस्था एवं सामग्री का कय पर जानकारी
• कार्यालय के विभाग/ शाखाओं में कार्यरत अधिकरी / कर्मचारियों एवं संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में,
•स्वच्छता कार्य हेतु कय की गयी सामग्री, उपकरण एवं वाहन की जानकारी
• प्रचलित सीवर कार्य के संबंध में
• घंटाघर से जगन्नाथ चौक तक सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य
•शहर में किए जा रहे निर्माण एवं विकास के सबंध में
•पूर्व में आयोजित हुए सम्मिलन का संयोजन और पारित निर्णयों कियान्वन की जानकारी

इन प्रस्ताव पर हो रही चर्चा

●प्रस्ताव कमांक (1) जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन
● जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौडीकरण के संबध में।
● योजना कमांक 06 नगर सुधार न्यास के अंतर्गत झिंझरी कलेक्टर कार्यालय के सामने नवनिर्मित काम्प्लेक्स में दुकान / हाल की नीलामी पर चर्चा के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे सहित जगन्नाथ चौक से लेकर घन्टाघर सड़क का मुद्दा प्रमुख है।Screenshot 20250117 131011 WhatsApp2 Screenshot 20250117 131005 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button