जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धान भंडारण से वेयरहाउस संचालकों ने किया इनकार वेयरहाउसिंग कार्यालय में सौपी गोदाम की चाबी, अपनी मांगों पर अधिक गोदाम संचालक प्रशासन के साथ चर्चा नाकाम

मंगलवार को आएंगे वेयरहाउसिंग MD जबलपुर संचालकों से करेंगे बात

जबलपुर, यश भारत। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टीएल बैठक के बाद दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3 तक वेयरहाउस संचालको और प्रशासन के बीच चली बैठक बे नतीजा निकली। गोदाम संचालक अपनी गोदाम में धान भंडारण के लिए अधिग्रहण की शर्त पर देने तैयार है। वहीं प्रशासन गोदाम को ज्वाइंट वेंचर स्कीम के तहत लेना चाहता है। गोदाम संचालकों का कहना है कि उन्हें पिछले 3 साल से किराया नहीं मिला है और धान में लगातार आ रही घटी के कारण उनके ऊपर लाखों रुपए की रिकवरी निकल रही है। जिसके चलते हुए गोदाम ज्वाइंट वेंचर स्कीम के तहत देने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी गोदाम की चाबियां दे दी हैं और कहा है कि वह अपने कर्मचारियों के माध्यम से गोदाम में धान का भंडारण कर ले । वही कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा गोदाम संचालकों को उनकी समस्याओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है और उपार्जन में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने गोदाम संचालकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर से भी चर्चा की है। इसके बाद वेयरहाउसिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगलवार को जबलपुर आ रहे हैं और समस्या का समाधान निकालेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के चलते उपार्जन का कार्य लगातार लटकता जा रहा है और किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं क्योंकि गोदाम न खुलने के कारण समितियां भी धान की तुलाई करने में आनाकानी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button