देश

काला लिबास, अंधेरी रात; सोती महिलाओं पर वार… रेप के बाद जेल से छूट साइको किलर बने अजय निषाद की कहानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक साइको किलर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये साइको किलर आधी रात को काले कपड़े पहनकर चोरी या लूट की वारदात करने के लिए निकलता था। आरोपी सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बनाता था। यह सो रही महिला के ऊपर वार करता था। महिला को तड़पते देख उसे मजा आता था। इसके बाद आरोपी फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार ये साइको किलर अब तक 5 महिलाओं पर हमला कर चुका है। एक महिला की मौत हमले में हो चुकी है, बाकी जिंदा बच गईं। आरोपी का नाम अजय निषाद है, जो 20 साल का है। जिंदा बची महिलाओं को आरोपी गहरा जख्म दे गया है। कोई चल नहीं सकती तो किसी की सूरत बिगड़ चुकी है।

आरोपी रात के समय लाठी या रॉड लेकर निकलता था। चोरी के दौरान महिलाओं के सिर पर वार करता था। आरोपी दिन के समय रेकी करके ऐसे घरों को चुनता था, जिनके आसपास दूसरा मकान नहीं होता था। इसके बाद रात को लूटपाट करता था। आरोपी को महिलाओं से इतनी नफरत क्यों थी, इसके पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है? कुछ समय पहले अजय निषाद जेल गया था। उसके खिलाफ एक महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। जिसके चलते 6 महीने जेल में रहा। बाहर आने के बाद उसने महिलाओं को अपना दुश्मन मान लिया। इसके बाद इलाके की महिलाओं को टारगेट करने लगा।

 

इसी साल सूरत से लौटा था

सभी वारदातों का एंगल एक जैसा था। क्राइम के लिए वह सिर्फ आधी रात को 1 से अलसुबह 4 बजे का टाइम ही चुनता था। नंगे पांव जाता, महिला के ऊपर प्रहार करता और भाग जाता। आरोपी मूल रूप से झंगहा थाना इलाके के मंगलपुर टोला का रहने वाला है। वह 2022 में जमानत पर छूटा था, जिसके बाद गुजरात के सूरत चला गया था। वहां से इसी साल लौटा था। जिसके बाद अपराध करने लगा। उसकी वजह से एक महिला अभी कोमा में है। दूसरी की आंख खराब हो चुकी है।  पुलिस ने एक जैसी वारदातों के बाद पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले थे। लोगों को भी जागरूक किया था। जिसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उसने गुजरात में तो कोई वारदात नहीं की?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button