जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में टीबी मरीजों को अब 500 की बजाय हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे

मध्य प्रदेश में टीबी मरीजों को हर माह मिलने वाला पोषण भत्ता बढ़ा दिया गया है। टीबी मरीजों को अब 500 की बजाय हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने लिया है।

वर्ष टीबी मरीज 
2020 2300
2021 2715
2022 2745
2023 2541
2024 1821

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की निरंतर निगरानी करता है। इसके बावजूद न तो उनकी मौत दर कम हो रही है और न ही मरीजों की संख्या बढ़ रही। जबकि, मरीज दवा तो नियमित तौर पर लेते हैं, लेकिन प्रॉपर पौष्टिक आहार नहीं ले पाते। ऐसे में सरकार ने सहायता राशि बढ़ाकर 1 हजार करने का फैसला लिया है। पोषण भत्ता दिया जाता है। अक्टूबर तक मरीजों को पोषण भत्ता के तौर पर 500 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब उन्हें हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे।

टीबी मरीजों में 70% पुरुष, 31 की मौत 
मध्य प्रदेश में महिलाओं की वजाय पुरुष ज्यादा प्रभावित हैं। वर्तमान में टीबी के कुल मरीजों में 70 प्रतिशत पुरुष हैं। नर्मदापुरम के इटारसी, सुखतवा और पिपरिया में इनकी संख्या सर्वाधिक है। 31 टीबी मरीजों ने इस वर्ष जान गंवा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button