भोपाल
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद संभाला

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद संभाला
फोटो कैप्शन – जयभान सिंह पवैया ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया।
भोपाल, यशभारत। जयभान सिंह पवैया ने मंत्रालय में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। मंत्रियों ने पवैया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संविधान के प्रावधानों के अनुसार राज्य वित्त आयोग का गठन हर पांच वर्ष में किया जाता है। आयोग का कार्य स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन करना और संसाधनों के बेहतर वितरण के लिए सुझाव देना होता है।







