कटनी

तस्करी के पहले ही गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर पुलिया के पास दी दबिश, 4 किलो गांजा बरामद, मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर गायत्री नगर पुलिया पम्प हाउस रोड के पास दबिश देकर खिरहनी फाटक निवासी दो महिलाओं के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो महिलाएं गांजा की डिलिवरी देने के लिए जा रही थी, इसके पहले ही पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि गायत्री नगर पुलिया पम्प हाउस रोड के पास दो महिलाएं गांजा की डिलिवरी देने के लिए जा रही थी। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखते ही महिलाएं भागने का प्रयास करने लगी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। बताया जाता है कि खिरहनी फाटक निवासी 48 वर्षीय धनपतिया बाई निषाद पति संतोष निषाद एवं 65 वर्षीय कुसुम बाई निषाद पति बाबुल निषाद को हिरासत में लेकर गांजा जब्त किया गया है। धनपतिया बाई के कब्जे से 2.155 किलो ग्राम गांजा एवं कुसुम बाई के कब्जे से 1.913 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 39 हजार रुपये आंकी गई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरूद्ध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।Screenshot 20241017 130943 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button