जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आज नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में IAS अनुराग जैन संभाला  मुख्य सचिव का दायित्व

भोपाल यशभारत। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन ने आज शारदेय नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद का दायित्व संभाल लिया है। नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन आज सुबह दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। भोपाल में मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ संभागीय आयुक्त संजीव सिंह भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी मुख्य सचिव का स्वागत गुलदस्ते के साथ किया । प्रदेश सरकार ने वीरा राणा के सेवानिवृत्त होने पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जैन भारत सरकार में सचिव पद पर पदस्थ थे। उनकी सेवाएं मध्य प्रदेश संवर्ग में वापस लौटाने और मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के आदेश हो चुके हैं।
दमोह के सिंग्रामपुर में होगी पहली कैबिनेट बैठक
अनुराग जैन की बतौर कैबिनेट सचिव पहली बैठक पांच अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। यह वीरांगना रानी दुर्गावती का कार्यक्षेत्र रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu