जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डॉक्टरों लापरवाही: टांका लगाया और सिर में सुई भूल गए

हापुड़, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। हापुड़ के गढ़ में पड़ोसियों के साथ हाथापाई के दौरान 18 वर्षीय लड़की के सिर पर गहरी चोट लगी। उसे सीएचसी लाया गया। सिर पर टांके लगाते समय कथित तौर पर 18 वर्षीय लड़की के सिर में एक इंच लंबी सर्जिकल सुई छोड़ दिए जाने का आरोप डॉक्टर पर लगा है। लड़की के परिवार की ओर से मामला उठाए जाने के बाद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने घटना की जांच के लिए सोमवार को दो सदस्यीय टीम गठित की है।लड़की की मां मीना बेगम ने कहा कि ष्ट॥ष्ट का डॉक्टर शराब के नशे में था। उसकी लापरवाही के कारण ही उसकी बेटी सितारा को इतनी तकलीफ हुई। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि ऐसी ही स्थिति किसी और के साथ हो। हम डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई चाहते हैं। सीएमओ डॉ. त्यागी ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से मामले के बारे में पता चला। उन्होंने परिवार के उन आरोपों का खंडन किया कि ष्ट॥ष्ट का डॉक्टर नशे में था।सीएमओ ने कहा कि इस जिले में कोई भी डॉक्टर शराब नहीं पीता। जांच रिपोर्ट आने के बाद हम आवश्यक कदम उठाएंगे। सितारा को पिछले सप्ताह रॉड से चोट लगने के बाद स्थानीय पुलिस मेडिकल जांच के लिए सीएचसी ले गई थी। उसके माथे पर तीन इंच का घाव था और सीएचसी में उसे कई टांके लगाए गए। उसके सिर पर भी भारी पट्टी बंधी हुई थी।
सितारा को होने लगा था दर्द
टांका लगाए जाने के तुरंत बाद सितारा को जब भी सिर और गर्दन हिलाने की कोशिश करती तो उसे बहुत तेज दर्द होने लगा। दर्द जारी रहने पर उसके परिजन उसे रविवार को एक स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। वहां, जब टांके हटाए गए तो आसपास के सभी लोग हैरान रह गए। उन्हें लड़की के सिर के अंदर एक सर्जिकल सुई मिली। मीना ने कहा कि मेरी बेटी के सिर के घाव पर फिर से पट्टी बांधी गई। अब उसकी हालत स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button