जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अब ऐसे हो रहे विकास कार्य: मजदूरों का नहीं किया गया भुगतान,  अधूरे कार्य को पूरा करने इन्हीं से मांगा जा रहा चंदा

पुराने कूपों में कराया गया नया निर्माण वो भी अधूरा, मजदूर पलायन को मजबूर

मंडला l मजदूरों को भुगतान न देना, काम अधूरा, राशि खर्च ऊपर से अधूरे काम को पूरा कराने के लिए इन्हीं मजदूरों से चंदा वसूलने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, शायद इसी रवैये की वजह से जिले के आदिवासी मजदूर दूर-दूर पलायन करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं घुघरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरिया की, जहॉ पर दो अलग-अलग मोहल्ले के पुराने कूपों में नया निर्माण वर्ष 2022 से कराया जा रहा है, जिसके काम की शुरूआत जेसीबी मशीन से करायी गई थी, फिर बाद में स्थानीय मोहल्ले के लगभग 35-35 मजदूरों से भीषण गर्मी नौतपा के समय काम लिया गया था, लेकिन इन मजदूरों को आज तक भुगतान नहीं दिया गया, और राशि खर्च होना बताया जा रहा है।

 

क्षेत्रीय निवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि साथ ही काम भी अधूरा है, कूपों के आसपास समतलीकरण, कांक्रीट करना एवं जाली लगाना आदि काम शेष है। अभी उक्त निर्माण उपयोगी नहीं है, स्थानीय लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है।

 

आश्चर्य की बात तो यह है कि उक्त निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए इन्हीं मजदूरों से पॉच-पॉच सौ रूपये चंदा वसूलने की बात सरपंच-सचिव द्वारा की जा रही है। शायद ऐंसे ही रवैये व शोषण की वजह से क्षेत्र के मजदूर अपना परिवार छोड़कर शिकायत करने के चक्कर में न पड़ते हुए दूर-दूर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button