जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ढाबे में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप : पुलिस ने आरोपियों को दबोचा ….हड़कंप

सतना|मैहर में एक ढाबे में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप है तो वही इस हैवानियत के बाद लोग दहशत में देखे जा रहे हैं । रविवार को पीड़िता अमदरा थाना क्षेत्र में मिली। युवती शनिवार (21 सितंबर) को सतना से लापता हुई थी। शुरुआती तफ्तीश के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई है। ऐसा बताया जा रहा हैl
पीड़िता कुसेड़ी स्थित उन्नयन केंद्र पहुंची तो वहां कृषि विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। उसकी हालत देख कर जब वहां मौजूद लोगों ने पूछा तो युवती ने आपबीती बताई। युवती शनिवार को प्रदर्शनी देखने निकली थी। पुलिस ने दिनेश उर्फ गुड्डू, अर्जुन, विक्की और रज्जी को पकड़ा है। लड़की का आरोप है कि इन चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।







