रिश्ते निभाने वाला शहर है कटनी- मोहन यादव, मुख्यमंत्री का विधायक संदीप जायसवाल के निवास पर स्वागत, परिजनों के साथ फोटो भी खिंचाई

कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कटनी आगमन के दौरान क्षेत्रीय
विधायक संदीप जायसवाल के निवास पहुंचे। विधायक निवास पर संदीप जायसवाल की धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता जायसवाल ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी रिश्ते निभाने वाला शहर है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारभाव मुख्य होता है। संगठन में हर सदस्य देवतुल्य है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं अपने स्वयं के परिजनों के बीच हूं। मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक श्री जायसवाल के भाई संजय जायसवाल, शैलेश जायसवाल और पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल सहित अन्य परिवारजनों ने किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ फोटो भी उतरवाई। विधायक निवास पर सीएम ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। तुअर दाल व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री इसके उपरांत गणेश चौक पहुंचे था भगवान श्री गणेश जी की आरती में शामिल हुए।







