डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज : आक्रोश , आज सोनोग्राफी सेंटर रहेंगे बंद
पढ़े पूरा मामला.....

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ सागर के सभी सोनोग्राफी सेंटर गुरुवार 12 सितंबर को काम बंद हड़ताल पर रहते हुए बंद रहेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच सागर के अध्यक्ष प्रो डा सर्वेश जैन ने उक्त संबंध में कहा है कि जन्मजात कंजेनिटल हृदय विकार के साथ पैदा होने वाली बच्ची के मामले में डॉक्टरों पर गैरइरादतन हत्या की धाराओं (आईपीसी 304A एवं 34 ) की एफआईआर को रद्द करने की मांग के साथ सागर जिले के समस्त निजी सोनोग्राफी सेंटर, गुरुवार 12 सितंबर को बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा में कमी और हत्या के आरोप में जमीन आसमान का फर्क होता है। इस मामले में पुलिस को थोड़ा कॉमनसेंस लगाना चाहिए था। हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि आगे से किसी और के साथ नाइंसाफी न हो, इसलिए यह आवश्यक विरोध प्रदर्शन है।
गौरतलब है कि करीब 9 महीने पहले सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रसूता की बच्ची की 5 माह बाद मृत्यु हो गई थी। इस घटना में पीड़ित पक्ष ने सोनोग्राफी जांच व इलाज में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच एवं साक्ष के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की। जिसकी आधार पर नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर एवं अन्य दो सोनोग्राफीकर्ताओ पर धारा 304 (2) एवं 34 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।






