जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ट्रक और बाइक  में भीषण भिड़ंत  :  बाइक सवार ने घटनास्थल में ही तोड़ दिया दम

 

सिवनी यश भारतl -जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत एक सड़क हादसा हो गया। जहां नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 44 पर सीलादेही तिराहे के पास बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना में खड़ा करा दिया है।

 

ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी सी.के. सिरामे ने बताया है कि गोपालगंज निवासी बखतलाल पुत्र लेखराम यादव उम्र 42 वर्ष गुरूवार को बाइक क्रमांक MP 22 MA 0737 से बंडोल की और जा रहा था। इसी दौरान टमाटर लेकर नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 64 बीटी 8566 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button