जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गढ़चंदूर-चंद्रपुर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय जीवती क्षेत्र के पांच लोग कार से अपने गांव लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘कार का चालक सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया, जिससे टक्कर हो गयी।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज गव्हाले (22), सुनील किजगीर (27), आकाश पेंडिर (22) और श्रेयश पाटिल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अजय गायकवाड़ नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button