जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला को लेकर सत्याग्रह :  24 घंटे चले सत्याग्रह में युवा कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अनूपपुर|   मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला समेत अनूपपुर जिले में ओवरलोड वाहनों से हो रही मौत को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाही न होने और लगातार ओवरलोड वाहनों के चलाए जाने के साथ अन्य मुद्दों को लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे का सत्याग्रह किया। जहां कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए सम्बंधित मामलों में कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को यह 24 घंटे के सत्याग्रह का आयोजन शुरू होकर शनिवार को 11-00 युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पुष्पराजगढ़ के नेतृत्वमें संपन्न हुआ है।

 

ओवरलोड वाहनों पर प्रदेश अध्यक्ष ने की चिंता व्यक्त, किया शोक व्यक्त

मितेन्द्र सिंह ने अनूपपुर जिले अंतर्गत ओवरलोड चल रहे वाहनों से हुई 8 साल के बच्चे की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने की बात कही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इस पर एक्शन नहीं लिया गया तो आगे उग्र आंदोलन भी हो सकता है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने अनूपपुर जिले अंतर्गत ओवरलोड चल रहे वाहनों से हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को कार्यवाही करने की बात कही। गौरतलब है कि लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए मंत्री और प्रदेश तक के बड़े नेताओं द्वारा प्रशासन के समक्ष बात रखी जा रही है लेकिन पुलिस आरटीओ और राजस्व विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही ओवरलोड ट्रैकों पर नहीं की जा रही है जिससे आए दिन जानवरों और मानवों की मृत्यु हो रही है।

 

झूठी सरकार के झूठे वादे, जनता के हाथ खाली : मितेन्द्र दर्शन

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने सत्याग्रह के दौरान कहा कि प्रदेश में युवाओं का शोषण हो रहा है, भाजपा सरकार ने अपने 22 साल के कार्यकाल में घोषणाओं, झूठे वादों और जुमलों के अलावा युवाओं को और कुछ नहीं दिया है। मितेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास वोट नोट के अलावा राजनीति में कुछ बचा नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि नर्सिंग घोटाले के दोषियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है, कई जगह डाक्टरों की कमी है। ढाई लाख लोगों के पीछे मात्र एक डॉक्टर है। प्रदेश में जमकर नशाखोरी हो रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश को सरकार क्या पंजाब बनाना चाहती है? उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है, ना ही अच्छी शिक्षामिल पा रही है।

 

भ्रष्टाचार भरी सरकार बच्चों का छीन रहे अधिकार : फुन्दे लाल सिंह पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल सिंह माकों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार द्वारा नीट पेपर लीक के मामले में कार्यवाही ना होना प्रशासन के संरक्षण की ओर इशारा कर रहा है जहां पेपर लिखकर बच्चों के अधिकार छिन गया है और यह भ्रष्ट सरकार बच्चों के छीने गए अधिकारों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। आज रोजगार के अवसर युवाओं से दूर चले जा रहे है नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार और गरीबी सरकार परोस रही है लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार की चिंता भारत के भविष्य का जाने वाले बच्चों को लेकर नहीं की जा रही है। जिले में तानाशाही रवैया और अंधेरगर्दी जोड़ों पर है, निरंकुश प्रशासन पर सरकार का अंकुश नहीं है। ओवरलोड वाहन से आए। दिन ग्रामीण और गरीबों की मौत हो रही है। पर प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button