
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। आज ही इन 13 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था।
हिमाचल की दो और पंजाब की एक सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं हिमाचल की हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा जीते हैं। हिमाचल की देहरा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। बिहार की रूपाली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह आगे चल रहे हैं।
ये उपचुनाव इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए अहम माने जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि अगर इंडिया गठबंधन को इस उपचुनाव में बढ़त मिलती है तो यह मजबूत होगा। इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन की थी। 10 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान करवाए गए थे। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं







