जबलपुरमध्य प्रदेश
जागरूकता : सड़कों पर गुलाब का फूल देखकर बाइक सवारों से हेलमेट लगाने की अपील

दमोह. मार्गो पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए शनिवार दोपहर जिला अस्पताल प्रबंधक सहित स्टाफ सड़कों पर उतरा और दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने की अपील/ निवेदन करता हुआ नजर आया. यह नजारा शहर के अस्पताल चौराहा से लेकर घंटाघर तक किया गया. सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव ने बताया कि अस्पताल से एक रैली निकाली गई, जिसमें हाथों में तकिया लेकर हेलमेट लगाने की बाइक सवारों से अपील/निवेदन किया जा रहा है और गुलाब का फूल देकर उन्हें प्रेम पूर्वक यह कहा जा रहा है कि हेलमेट जरूर लगाए. इस दौरान आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला, डॉ मनीष संगतानी, डॉ माधुरी चौधरी व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपूत के अलावा डॉक्टर और स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा.







