जबलपुरमध्य प्रदेश

जायद फसलों में मूंगफली-तिल की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 100-100 हेक्टेयर के लिए बुलवाया गया बीज

जबलपुर, यशभारत। रबी सीजन के बाद किसान जायद फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। किसान कल्याण विभाग के उप संचालक रवि आम्रवंशी का कहना है कि इस बार जिले में मूंगफली और तिल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए 100-100 हेक्टेयर के लिए टीकमगढ़ कृषि विश्वविद्यालय से बीज मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश किसान जायद फसल में मूंग-उड़द की खेती करते हैं जिसमें काफी ज्यादा कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है।
दो योजनाएं बजट अभाव में बंद
दूसरी ओर किसानों के लिए चलाई जा रही दो योजनाएं बजट के अभाव में बंद कर दी गई हैं, जिसके तहत एससी एसटी वर्ग के किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जाते थे। इस बात की जानकारी भी उपसंचालक कृषि ने दी।
ओलावृष्टि से नुकसान
आम्रवंशी ने बताया कि वर्तमान में ओलावृष्टि ही किसानों के लिए घातक बनी हुई है, यदि केवल बारिश हो तो फिर भी फसलों को उतना नुकसान नहीं होगा। वहीं ज्यादा बदरी छाने से भी फसलों में कीटव्याधि और रोग बढ़ते हैं। दूसरी तरफ गेहूं की फसल जिले में अलग-अलग चरणों में है इसलिए उसमें नुकसान की संभावना अपेक्षाकृत कम है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.