देश

वर्चुअल बैठक में खड़गे बनाए गए इंडिया गठबंधन के चेयरपर्सन, संयोजक बनने नीतिश ने जताई अनिच्छा

New Delhi. विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का चेयरपर्सन बनाए जाने का फैसला हुआ है। हालांकि इस वर्चुअल बैठक में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और शिवसेना उद्धव गुट के उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान बिहार सीएम नीतिश कुमार ने गठबंधन का संयोजक बनने से इनकार किया है। इस बात की पुष्टि बिहार के मंत्री संजय झा की ओर से की गई है।

ये रहे मीटिंग में शामिल
जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, आरजेडी से लालू और तेजस्वी यादव, जद यू से नीतिश कुमार, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, एनसीपी से शरद पवार और द्रमुक से एम के स्टालिन बैठक में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button