70 कैदियों को मिली पैरोल परिजनों के साथ मनिई दीपावली

जबलपुर यश भारत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में निरूद्ध 70 कैदियो दीपावली के मौके पर पैरोल दी गई और उन्होंने अपने परिजनों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। जेल प्रशासन के अनुसार पैरोल उन्ही कैदियों को को दी गई जिनका आचरण और व्यवहार अच्छा रहा तथा जिनके के खिलाफ अनुशासनहीनता की कोई शिकायत नहीं थी। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के अनुसार पैरोल की अवधि नियमों के अनुसार तय होती है और जिन कैदियों को यह अवसर दिया जाता है अभी निश्चित समय तक अपनी परिजनों के साथ रहते हैं और पैरोल की समयअवधि पूर्ण होने पर उन्हें जेल वापस लौटना पड़ता है। जेल
प्रशासन के मुताबिक इस साल 80 कैदियों ने पैरोल मांगी थी जिनमें से 70 को मंजूरी दी गई। जेल प्रशासन फ्री द्वारा अलग-अलग सूची तैयार कर इन थाना क्षेत्र को भी जानकारी दी गई है ताकि यदि कोई कैदी नियम शर्तों का उल्लंघन करता है तो के खिलाफ कार्यवाही कर उसकी रिहाई निरस्त की जाएगी।







