कंचनपुर गोलीकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे को ढूंढने बिहार गई पुलिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबलपुर यश भारत। अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर में 28 सितम्बर को हुए गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपित को ढूंढने के लिए पुलिस यूपी पहुंची गई। आरोपी के संबंध में मिली अहम जानकारी के आधार पर वहां छापेमारी की जा रही है। हालांकि दूसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तार से दूर है लेकिन अधिकारियों का दावा है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। विदित हो कि अधारताल निवासी अमित जोशी और रजा चौक निवासी फिरोज पुराने दोस्त है। गुरूवार को दोनों का कंचनपुर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि फिरोज ने पिस्टल निकालकर अमित को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। विदित हो कि पीडि़त अधारताल थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने कटरा निवासी फिरौज को दबोच लिया है जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश में टीम बिहार रवाना हुईहै।