66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों के एएसपी और डिप्टी कमिश्नर बदले

66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों के एएसपी और डिप्टी कमिश्नर बदले
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की एक बड़ी तबादला सूची जारी की है। मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत कुल 66 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई नियुक्तियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में भोपाल और इंदौर नगरीय पुलिस के कई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और विशेष सशस्त्र बल के उप सेनानियों को इधर से उधर किया गया है।
गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में 1997 से लेकर 2014 बैच तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट में बड़े बदलाव
प्रशासनिक सर्जरी के तहत राजधानी भोपाल और इंदौर नगरीय पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इंदौर आरएपीटीसी की उप सेनानी प्राची द्विवेदी को भोपाल नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) रामसनेही मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरोठ (मंदसौर) बनाया गया है। भोपाल नगरीय पुलिस में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) स्टेला सूलिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नारकोटिक्स) इंदौर भेजा गया है। इसके अलावा संजीव पाठक (एएसपी भिंड) को भोपाल नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-4) और गीता डोंगरे चौहान को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) भोपाल नगरीय पुलिस नियुक्त किया गया है।
कई जिलों के बदले गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
जारी सूची के अनुसार, सीताराम ससत्या (एएसपी उमरिया) को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज उज्जैन, अमित वर्मा (एएसपी डिंडोरी) को एएसपी निवाड़ी, रूपेश कुमार द्विवेदी (एएसपी महू) को पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय भोपाल, और कमल मौर्य (उप सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना) को एएसपी कटनी बनाया गया है।
इसी तरह प्रदीप पटेल (एएसपी अलीराजपुर) को एएसपी भिंड, नीरज सोनी (एएसपी पांढुर्णा) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, और जयवीर सिंह भदौरिया (एएसपी देवास) को एएसपी बीना (जिला सागर) नियुक्त किया गया है। डॉक्टर संजीव कुमार उईके को बीना (सागर) से हटाकर एएसपी शिवपुरी बनाया गया है। गजेन्द्र सिंह कंवर को एएसपी अशोकनगर से एएसपी खंडवा, सुनील कुमार शिवहरे को एएसपी दतिया से एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल और डॉक्टर नीरज चौरसिया (एएसपी ग्रामीण भोपाल) को उप सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना भेजा गया है।
अजाक, विसबल और पीएचक्यू स्तर पर भी फेरबदल
महिला अधिकारियों में रेखा धर्मेंद्र सिंह (एसपी अजाक रेंज जबलपुर) को एएसपी डिंडोरी, हेमलता कुरील (एएसपी गरोठ) को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुनीता रावत (एएसपी सीहोर) को पुलिस अधीक्षक एससीएफ और स्वाति मुराब वाडेकर को पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया की जिम्मेदारी दी गई है।






