मुख्य ख़बरें

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव : मृतक की हुई पहचान, हड़कंप

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फुटेरा फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार, एएसआई रामकुमार ठाकुर और आरक्षक योगेंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया। मृतक की पहचान गजेंद्र पिता राजेश कोरी, निवासी बजरिया वार्ड-4, दमोह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button