
जबलपुर। लोकतंत्र के महापर्व का आज शुक्रवार को जोश भरा आगाज हो गया है। जोश और जुनून के साथमतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें देखने को मिली मतदान,जिसका असर ये रहा कि मतदान प्रतिशत 61% पहुंच गया.। परंतु पिछली बार से वोटिंग प्रतिशत अभी भी कम है क्योंकि पिछली लोकसभा 2019 के चुनाव में शहर में 69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।जबलपुर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन द्वारा संपन्न हुआ।शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। मतदाता सुबह से ही बूथ के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। जैसे जैसे दिन चढ़ता रहा , मतदान का प्रतिशत वैसे वैसे बढ़ता जा रहा है
।







