जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

6वीं वाहिनी जबलपुर में “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” का भव्य लोकार्पण

जबलपुर। 6वीं वाहिनी, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर परिसर में गुरुवार 30 जनवरी 2026 को “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” (संवेदनशीलता का उद्यान) का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अनूठे उद्यान का लोकार्पण प्रमोद कुमार वर्मा, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतुल सिंह, आईपीएस, उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज जबलपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह उद्यान देश-विदेश से संकलित कैक्टस पौधों की 80 से अधिक प्रजातियों से विकसित किया गया है, जो अपने आप में अत्यंत विशिष्ट एवं आकर्षण का केंद्र है। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का प्रथम कैक्टस उद्यान है, जिसका निर्माण किसी पुलिस इकाई द्वारा किया गया है।

इस नवाचारपूर्ण उद्यान की परिकल्पना एवं निर्माण 6वीं वाहिनी के सेनानी सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) की दूरदृष्टि का परिणाम है। उद्यान का उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, उनमें सहनशीलता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। विशेष बात यह रही कि इस उद्यान का निर्माण बिना किसी शासकीय निधि एवं बाहरी संस्था की सहायता के किया गया, जिसमें वाहिनी के जवानों एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला के प्रशिक्षणार्थियों ने अपने शारीरिक श्रम से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लगभग 18 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित यह उद्यान अनुशासन, टीमवर्क एवं संघर्ष के बीच भी सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह न केवल सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक है, बल्कि अधिकारियों एवं जवानों के लिए चिंतन, मानसिक ऊर्जा, तनाव मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता का भी केंद्र बनेगा।

लोकार्पण समारोह में उप सेनानी श्री लामूसिंह श्याम, सहायक सेनानी विजय अंभोरे, मेहंती मरावी, रीना पांडेय शर्मा, निरीक्षक हितेश फुलझेले सहित विक्रम सिंह, विजय मेहरा, सुशील बागरी, स्वरूप सिंह उईके, रवि डेविड, उमेश बघेल, सूबेदार मेजर बिलार सिंह जामरा, उप निरीक्षक श्री शोभित वर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button