SPMCHP231-2 Image
मध्य प्रदेशराज्य

खंडवा में गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम में आग,30 से ज्यादा धमाके हुए

हादसे में 7 लोग घायल

खंडवा,एजेंसी। खंडवा जिले के घासपुरा क्षेत्र में बीती रात एक मकान में आग लग गई। यहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरकर रखे हुए थे। आग लगने के बाद तो यहां एक के बाद एक 30 से अधिक धमाके हुए। इन धमाकों के वजह से आसपास के अन्य मकान भी आग की चपेट में आने लगे। इस खौफनाक हादसे से पूरा शहर दहल गया। हादसे में 7 लोग झुलसे हैं।
दो की हालत गंभीर
7 घायलों में से दो की हालत की गंभीर है। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद की गई। जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों की मदद से आसपास के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image