मध्य प्रदेशराज्य

57 घंटे से बिजली गुल, अजब धाम फतेहपुर में चक्काजाम : समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

हटा। दमोह जिले के हटा क्षेत्र के अजब धाम फतेहपुर में पिछले 57 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।  बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही अजब धाम चौकी प्रभारी बीएल पटेल एवं एएसआई रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश देकर चक्काजाम एवं प्रदर्शन शांत कराया।

ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में 57 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बंद है। इसके कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए तथा भविष्य में इस तरह की लंबी बिजली कटौती न हो। पुलिस ने संबंधित विभाग तक ग्रामीणों की मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button