देश

40 बारातियों से भरी बस की टक्कर, 5 की मौत छत काटकर सवारियों को बाहर निकाला, 15 घायल; जालौन की घटना

जालौन, यशभारत। जालौन में 40 बारातियों से भरी बस अज्ञात वाहन की टक्कर से खंती में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक बाराती घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बस के दोनों दरवाजे लॉक हो गए थे। पुलिस ने गैस कटर से बस की छत को काटकर अलग किया। इसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसा इतना जोरदार था कि बस खंती में जा गिरी और पेड़ से टकराने के बाद बस छत टूटकर अलग हो गई।घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है। हादसा करीब 2 बजे हुआ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। पुलिस ने बस की छत को गैस कटर से काटकर अलग किया। हादसा इतनी जोरदार था कि हादसे के बाद बस की छत उड़ गई है। हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

दो बेटों की एक ही घर में थी शादी
बताया जा रहा है कि मडैरा के रहने वाले मूलचरण पाल के दो बेटे सुनील और प्रमोद की शादी रामपुरा के रामधनी की दो पुत्री संध्या और उपासना से तय हुई थी। शनिवार रात शादी में शामिल होकर सभी बाराती वापस बस से लौट रहे थे। बस गोपालपुरा के पास पहुंची थी, तभी सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बस मे फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तत्काल इलाज के लिए माधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह (36) रघुनन्दन (46), सिरोभान (65), करन सिंह (34) और विकास (32) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत नाजुक होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डीएम चांदनी सिंह हादसे में घायल बारातियों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंची है। घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button