इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

जबलपुर यशभारत।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

जबलपुर यशभारत। कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रज्ञा धाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक मैच देखकर किसी काम से दमोह की ओर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार  गोपपुर पडरिया निवासी 40 वर्षीय उत्तम सिंह पिता बहादुर सिंह  दमोह की ओर जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उक्त दुर्घटना की जानकारी पुलिस को लगते हैं वह मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद ट्रक जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पुलिस ने कि मृतक युवक मैच देखने के बाद दमोह की ओर जा रहा था। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर हाईवे और मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की लापरवाही सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button